जबरन धर्म परिवर्तन मामले (Religion Conversion) में यूपी एटीएस को बड़ी सफलता मिली है। एटीएस ने जबरन धर्मांतरण कराने रैकेट का भंडाफोड़ कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके नाम उमर गौतम और जहांगीर आलम हैं। आरोप है कि इन लोगों ने अब तक 1000 लोगों का धर्मांतरण कराया है। इन्होंने मूक बधिर, महिलाएं और बच्चों को निशाना बनाकर धर्म परिवर्तन (Religion Conversion) कराया। इस मामले में एडीजी लॉ ऐंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अहम जानकारी दी।
Bhangarh Fort भारत का सबसे खौफनाक किला भानगढ़ फोर्ट की पूरी कहानी
एडीजी ने बताया कि पहले विपुल विजयवर्गीय और कासिफ की गिरफ्तारी हुई थी जिनसे पूछताछ में सूचना मिली कि एक बड़ा गैंग है जो प्रलोभन देकर लोगों का धर्म परिवर्तन (Religion Conversion)कराता है। पूछताछ में उमर गौतम का नाम आया, जो बाटला हाउस जामियानगर का रहने वाला है। इन्होंने भी अपना धर्म परिवर्तन किया है।
उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी मोहम्मद उमर गौतम और मुफ्ती काजी जहांगीर कासमी दिल्ली के जामिया नगर इलाके के निवासी हैं। दोनों आरोपी पर यूपी ही अन्य प्रदेश में भी धर्मांतरण कराने का आरोप है। लोग गरीब हिंदुओं को निशाना बनाते थे और अब तक एक हजार से ज्यादा हिंदुओं का धर्मांतरण कर चुके हैं। ये दोनों मौलाना ज्यादा मूक बधिर और महिलाओं का धर्म परिवर्तन (Religion Conversion)करवाते थे।
उमर और उसके साथियों द्वारा धर्म परिवर्तन (Religion Conversion) के लिए IDC (Islamic Dawah Center) कार्यालय पता- C 2, जोगाबाई एक्सटेंशन, जामिया नगर, नई दिल्ली, नाम की संस्था चलाई जा रही थी। इस काम के लिए संस्था को भारी विदेशी फंडिंग भी होती थी। ये लोग धर्मांतरण से सम्बंधित प्रमाण पत्र और विवाह के प्रमाण पत्र भी गैर कानूनी रूप से तैयार करवाते थे।
यह दोनों अभी तक करीब एक हजार लोगों का मतांतरण करवा चुके हैं। इनमें बड़ी संख्या में मूक बधिर और महिलाएं शामिल हैं। इनके पास से एक हजार महिलाओं बच्चों की सूची मिली है। कानपुर, वाराणसी और नोएडा के भी तमाम बच्चों, महिलाओं का धर्म परिवर्तन (Religion Conversion) करवा चुके हैं। कानपुर के एक बच्चे को तो दक्षिण भारत के किसी शहर में ले जाया गया है। उसके बारे में एसटीएफ पता लगा रही है।